फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रुपये खिलाड़ियों के, खेल अफसरों का

विज्ञापन
बागपत बहुउद्देशीय क्रीडा हॉल में निरीक्षण के दौरान ​खिलाड़ियों से जानकारी लेते सीडीओ नीरज श्रीव
विज्ञापन
- क्रीड़ा हॉल में खेलने वाले खिलाड़ियों से लिए जा रहे हर माह 50-50 रुपये, रिकाॅर्ड नहीं रखकर हो रहा खेल
विज्ञापन

- शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा तो वाटर कूलर में लग रहे जाले, टेबल टेनिस की टेबल भी गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट के पास क्रीड़ा हॉल में खेलने के लिए खिलाड़ियों से हर महीने 50-50 रुपये लिए जाते हैं मगर उनका कोई रिकॉर्ड खेल विभाग के कार्यालय में नहीं है। वहां वाटर कूलर पर जाले लगे हैं तो शौचालयों की सफाई तक नहीं हो रही है। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव के निरीक्षण में यह पूरी पोल खुली तो खेल अधिकारी से जवाब मांगा गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने दिल्ली के एक बैंक से सीएसआर के तहत क्रीड़ा हॉल की मरम्मत कराई थी, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। क्रीड़ा हॉल का उद्घाटन हुए तीन माह भी नहीं हुए कि उसकी हालत दोबारा खराब होने लगी। यहां अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाड़ियों से 50-50 रुपये शुल्क तो लिया जा रहा है, लेकिन उसको रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

क्रीड़ा हाॅल में लगे वाटर कूलर में जाले लगे हुए हैं और वह खराब हो रहा है। खेल अधिकारी ने उसे काफी समय से ठीक तक नहीं कराया। इससे खिलाड़ियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव बुधवार को वहां निरीक्षण करने पहुंचे तो इस तरह की स्थिति देखकर नाराजगी जताई। सीडीओ ने खेल अधिकारी अमित कुमार को सभी व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

- खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग रिंग दिलवाने की उठाई मांग
क्रीड़ा हॉल में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी दुष्यंत कुमार, उज्ज्वल, खुशी, तनिष्का ने बताया कि यहां बॉक्सिंग रिंग नहीं है और टेबिल टेनिस खेलने के लिए टेबिल तक नहीं लगी है। यहां जो टेबिल थी वह भी गायब हो गई है। खेल अधिकारी से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही है। सीडीओ ने खेल अधिकारी को जल्द ही टेबिल टेनिस खेलने के लिए टेबिल लगाने के निर्देश दिए।

बिना कोच के बैडमिंटन खेल रहे युवा, शौचालयों में गंदगी
क्रीड़ा हॉल में बैडमिंटन कोच नहीं है, इसके बावजूद खिलाड़ियों से शुल्क लिया जा रहा है। शौचालयों में गंदगी पड़ी है और उनमें भी पानी नहीं है। इससे खिलाड़ी उनका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। वहां खेलते समय भी काफी बदबू आती है। परिसर में ही खुले में कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। सीडीओ ने व्यवस्था में सुधार करते हुए तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण किया गया तो वहां काफी खामियां मिली। उनको सुधारने के लिए खेल अधिकारी को निर्देश दिए गए। उनको नोटिस जारी करके जवाब भी मांगा गया है। नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें