फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वार्ड 21 और 23 के आरक्षण पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका वार्ड 21 केतीपुरा मोमीन बेग और वार्ड 23 व्यापारियों ने मोहल्ले के इकराम ने वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि दोनों वार्डों का आरक्षण पिछड़ा वर्ग में करना गलत है। उन्होंने डीएम राजकमल को दिए ज्ञापन में वार्ड का आरक्षण आबादी के आधार पर अनारक्षित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड 21 के मोमीन बेग का कहना है कि वार्ड को 2012 में महिला के लिए आरक्षित किया गया था और 2017 में अनारक्षित रखा था, जबकि इस बार वार्ड को पिछड़ा वर्ग में आरक्षित किया है, जो गलत है। इसके अलावा वार्ड 24 में सामान्य वर्ग की वोट न होने के बाद भी अनारक्षित और वार्ड 20 पूर्व में महिला के लिए आरक्षित था अब वार्ड को अनारक्षित श्रेणी में रखा है। वार्ड 21 में पिछड़ा वर्ग की आबादी सामान्य वर्ग की आबादी से कम है। वार्ड में सामान्य वर्ग की आबादी लगभग 89 प्रतिशत है। उसने वार्ड को पिछड़ा वर्ग से निरस्त कर अनारक्षित कराने की मांग की।
उधर वार्ड 23 के इकराम का कहना है कि वार्ड 2012 में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया और 2017 में वार्ड अनारक्षित रखा गया था। सामान्य वर्ग की आबादी अधिक होने के बावजूद वार्ड को पिछड़ा वर्ग में रखा है। आबादी के आधार पर वार्ड को अनारक्षित कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें