शपथ ग्रहण समारोह व तीज महोत्सव मनाया गया
बड़ौत। दिल्ली रोड पर शुक्रवार को इनरव्हील क्लब की बड़ौत शाखा के शपथ ग्रहण में अध्यक्ष पद पर क्षमा जैन व सचिव पद पर ऋतु जैन को शपथ दिलाई गई। क्षमा जैन ने क्लब को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्षा सोमा चौधरी, अंजू चौधरी, अभिलाषा जैन, सुनीता जैन, सारिका जैन, अनीता अग्रवाल, पूनम जैन, मंजुला जैन, उर्मिला जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।