फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का आतंक, दो दुकानों से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
बागपत की शौकत मार्किट में दुकान में चोरी के दौरान दुकान में किया गया कुंबल देखते लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चोरों का आतंक, दो दुकानों से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

बागपत। शहर में चोरों ने पिछले कई दिनों से आतंक मचा रखा है। शौकत बाजार में किरयाना की दुकान की दीवार तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई। उधर कोर्ट रोड पर दुकान में चोरी करता हुआ चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित व्यापारियों ने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
काठा गांव के रहने वाले किराना व्यापारी विपिन कुमार ने बताया कि शौकत बाजार स्थित दुकान को बृहस्पतिवार रात बंद कर घर चला गया था। रात में चोरों ने दुकान के पीछे से कुंबल लगाकर गल्ले में रखे 1.60 लाख रुपये और सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा दुकान से दूसरे कीमती सामान भी चोरी किए गए।
विज्ञापन

उधर कोर्ट रोड पर इंवर्टर बैटरी की दुकान संचालक कपिल गुप्ता उर्फ कन्हैया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एक चोर ने उसकी दुकान के बाहर रखा एक बैटरी व एक पंखा चोरी कर लिया। जो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नौकर पर जताया शक
किराना व्यापारी विपिन ने दुकान पर पहले काम करने वाले एक नौकर पर चोरी करने का शक जताया। विपिन का कहना है कि नौकर की हरकतों को देखते हुए उसे दुकान से हटा दिया गया था।

बागपत कोर्ट रोड स्थित इंवेटर की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोरी का आरोपी युवक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें