फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में कृषक महिलाओं को दिए पोषण के टिप्स

विज्ञापन
ग्राम काठा में पोषण कार्यशाला में शामिल अतिथि व ग्रामीण महिलाए - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
बागपत, खेकड़ा। ग्राम काठा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कृषक महिलाओं की कार्यशाला में पोषण के टिप्स दिए गए। उन्हें पोषण वाटिका स्थापित करने की भी सलाह दी गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में काठा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को पोषण कार्यशाला का आयोजन किया गया। समेकित बाल विकास विकास योजना की प्रभारी सीडीपीओ अलका मुख्य अतिथि रहीं। केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ. सरिता जोशी ने रंगोली के माध्यम से संतुलित आहार और पोषण थाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर रंग की दाल जैसे अरहर, मूंग, चना, मसूर, भूरा राजमा, सोयाबीन आदि और हरी सब्जियां, गाजर, मूली, टमाटर, बैंगन, पालक, भिंडी, शलजम, बीन आदि भोजन में जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को कुपोषण से बचाव के लिए गांव के प्रत्येक घर में पोषण वाटिका उगाने की सलाह दी। इससे रसायन मुक्त ताजी सब्जियों से सूक्ष्म पोषक तत्वों को प्राप्त कर निरोग रहा जा सके। कार्यशाला में ममता, शिवानी, रेखा, पूजा, संतोष, प्रिया, राजेश, सोनिया आदि ग्रामीण महिलाएं शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें