फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण माह का शुभारंभ, कुपोषण मिटाने के टिप्स दिए

विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर गांव में पोषण माह के शुभारंम अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन सीएमओ डॉ.दिने? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुरकलां सीएचसी पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कुपोषण मिटाने के टिप्स दिए। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन भी कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का सीएमओ दिनेश कुमार, डीपीआरओ अमित त्यागी, एसीएमओ डॉ. मुरली मनोहर, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय व सीडीपीओ जानकी देवी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सीएमओ ने कुपोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सशक्त व सबल नारी, साक्षर बच्चा और स्वस्थ भारत पर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए अच्छे आहार दिए जाए और उनकी वजन कराया जाए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चिह्नित किए गए पांच वर्ष तक के बचें का वजन कराया जाएगा। कुपोषित मिलने पर पोषण पुनर्वास केंद्र में रखवाकर स्वस्थ किया जाएगा। पोषण माह में स्वस्थ बालकों की स्पर्धा कराई जाएगी। जिसमें स्वस्थ होने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही माता पिता को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें