फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence : बजरंग दल कार्यकर्ता की मौत से बागपत में अलर्ट, नम आंखों से दी विदाई, छह साल पहले हुई थी शादी

Thu, 03 Aug 2023 12:32 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Nuh Violence : नूंह हिंसा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत से बागपत जिले में पुलिस अलर्ट हो गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और चौकसी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह में हुए दंगे में घायल हुए बागपत के बर्तन व्यापारी व बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत से जिले में भी पुलिस अलर्ट हो गई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और चौकसी बढ़ा दी गई। उधर, सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, बॉर्डर पर हरियाणा आने और जाने वाले वाहनों की भी चेकिंग शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन


वह यात्रा में शामिल हुआ था और वहां बवाल के दौरान घायल होने पर दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां उसकी मंगलवार रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ता का शव गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया।

पांची गांव निवासी प्रदीप (30) गुरुग्राम के बादशाहपुर में रहकर बर्तनों की दुकान करता था। वह पिछले सात साल से मारुती कुंज के पास बादशाहपुर गांव में अपनी पत्नी और दो भाइयों के साथ रहता था। जबकि उसके अन्य परिजन गांव में ही रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप डेढ़ साल पहले बजरंग दल में शामिल हुआ था, जो बजरंग दल में पिलाना प्रखंड संयोजक पद पर भी रहा।

शव पहुंचने से पहले छावनी बना पांची, बाजार हुआ बंद
हरियाणा के नूंह में हुए दंगे में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप की मौत होने के बाद बुधवार शाम में शव गांव लाया गया। जिससे पहले पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस और कई टीमें पीएसी तैनात कर दी गई। उधर, स्थिति को देखते हुए पांची गांव का बाजार भी बंद कर दिया गया।

दंगे से एक दिन पहले गांव से गया था प्रदीप
बजरंग दल कार्यकर्ता प्रदीप अक्सर गांव आता रहता था और यहां कई दिन रहने के बाद वापस जाता था। बताया कि दंगे से एक दिन पहले प्रदीप गुरुग्राम गया और फिर शोभायात्रा में शामिल हो गया। उधर, उसके साथ रहने वाले दो भाई हैप्पी ओर दीपक घटना के वक्त कमरे पर ही थे।

हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप की मौत होने के बाद गांव समेत आसपास के गांवों और बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता पांची गांव पहुंचे। जहां प्रदीप की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से विदाई दी।

छह साल पहले हुई थी शादी
दीपक ने बताया कि उसके भाई प्रदीप की शादी छह साल पहले हुई थी। जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम के बादशाहपुर में रहने लगा था और अपना मकान भी वहीं पर बना लिया था। बताया कि प्रदीप का सबसे बड़ा भाई गांव में रहकर स्कूल बस चलाता है।

जिले की पुलिस अलर्ट मोड़ पर
बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत होने के बाद बागपत पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर आ गई। जिसके चलते जिले में हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है और पुलिस कर्मियों को संदिग्ध लोगों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने भी पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों में गश्त करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा लोगों से शांति बनाए रखने और दंगे को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। साथ ही खुफिया विभाग भी नूंह दंगे को लेकर जिले की गतिविधियों की सूचनाएं एकत्र करने लगा है। उधर, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। जिसमें सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या फिर भड़काऊ पोस्ट अपलोड़ करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

माहौल भड़काने वालों पर होगी कार्रवाई
नूंह दंगे को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माहौल भड़काने वालों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी थाना प्रभारियों को ऐसे लोगों पर नजर रखने और जरा भी हरकत होने पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए है।

नूंह दंगे में कार्यकर्ताओं की मौत पर भड़के विहिप कार्यकर्ता

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मौत पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने जुलूस निकालकर राष्ट्र वंदना चौक पर पुतले पर जिहाद लिखकर उसे फूंका। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ और घायलों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नूंह हिंसा पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में घायल कई कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। काफी गाड़ियों में आग लगा दी गई। उन्होंने साजिश के तहत बजरंग दल की शोभायात्रा पर हमला करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि इसमें कई इस्लामिक संगठन भी शामिल है। उन्होंने नूंह हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और नूंह-मेवात की सीमा सील कर कांबिंग करने की मांग की। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को जल्द मुआवजे की घोषणा कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शोभायात्रा पर हमला करने वालों पर शिकंजा नहीं कसा गया तो विहिप व बजरंग दल आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। 
 
विज्ञापन

पुलिस सभी जगह गश्त कर रही है और बॉर्डर पर भी चेकिंग कराई जा रही है। लोगों को किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट नहीं करे, उसके लिए नजर रखी जा रही है। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें