घटना का पता चलते ही सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी दिनों से जर्जर हो चुके है। जिन्हें मंगवालर को ऊर्जा निगम के कर्मी जोड़कर गए थे।
उधर सूचना पाकर पुलिस और ऊर्जा निगम के जेई मौके पर पहुंचे। किसान की मौत होने से गुस्साए ग्रामीणों ने जेई का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।