बिनौली। नोएडा दादरी की सतेंद्र कुमार शूटिंग एकेडमी पर हुई 18वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज के स्टैंडर्ड पिस्टल शूटरों ने दो पदक जीते। बुधवार को रेंज पर पदक विजेता शूटरों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया।
संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि 7 से 11 तक चली इस चैंपियनशिप में शाहरुख ने 50 मीटर फ्री पिस्टल पैरा सीनियर मेन में स्वर्ण पदक, महबूब पठान ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल मास्टर स्पर्धा में रजत पदक जीता है। 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल सीनियर महिला स्पर्धा में आशु तोमर ने छठा व 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर मेन में प्रांजुल तोमर ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। उधर दूसरी ओर पिलाना मेरठ में हुई मंडलीय शूटिंग चैंपियनशिप में डोली ने दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला में स्वर्ण पदक जीता है। मौके पर सोहनपाल प्रधान, आर्यन चौहान, दक्ष, कनिष्क, अभिराज आदि उपस्थित रहे।