फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण अब ट्रेन नहीं होगी लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों में कोहरे से निपटने के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाई गई है। इससे ड्राइवर कोहरे के बीच भी ट्रेन को आसानी से चला सकेंगे। ड्राइवरों को तीन किलोमीटर तक के सिग्नल और स्टेशन के सिग्नल के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे रूट पर जनता एक्सप्रेस, उदयपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस, हरिद्वार-उदयपुर एक्सप्रेस सहित करीब 28 ट्रेन संचालित है। इनमें प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते है। मगर, कोहरे के चलते ट्रेनों का घंटों लेट होना आम बात हो गई है। गत दिनों दिल्ली से सहारनपुर व सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें तीन से चार घंटे तक लेट होती रही है। कई ट्रेनें अत्यधिक कोहरे के चलते रद्द भी कर दी गई। इसका खामियाजा इस रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों को भुगतना पड़ा। मगर, अब यात्रियों को अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि सभी ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाई गई है। यह डिवाइस ट्रेन चालकों को सिग्नल, लेबल क्रॉसिंग आदि की सहीं लोकेशन के बारे में जानकारी देगी। वाइस रिकार्डर के माध्यम से भी संकेत देगी।
स्टेशन अधीक्षक पीके बोस व स्टेशन मास्टर ओमवीर ने बताया कि इस डिवाइस के बारे मेें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस डिवाइस से ट्रेनों की रफ्तार में भी तेजी आएगी। बताया कि कोहरे में अभी अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर की थी, जो बढ़कर 75 किलोमीटर हो जाएगी। बताया कि इस डिवाइस से तीन किलोमीटर तक ट्रैक की लोकेशन मिलती रहती है। कोहरे से निजात दिलाने के लिए यह डिवाइस मुफीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें