फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अब टेलीकॉम कंपनी तोड़ रही पेयजल लाइन

Wed, 19 Apr 2023 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के रविदास मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हुई पानी पाइप लाइन ठीक करवाते ईओ राजेश राण
विज्ञापन
बागपत। शहर में अब एक टेलीकॉम कंपनी लाइन बिछाने के नाम पर कई जगह से शहर की पेयजल लाइन तोड़ रही है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को रविदास मंदिर के पास पेयजल लाइन टूटने से 500 घरों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

शहर के सिसाना रोड स्थित रविदास मंदिर के पास पेयजल लाइन टूटने से बड़ौत रोड, नौरोजपुर रोड, सिसाना रोड की पेयजल आपूर्ति पिछले कई दिनों से बाधित चल रही थी। जिसकी शिकायत पर नगर पालिका के कर्मियों ने खोदाई कर पेयजल लाइन देखी तो वह टूटी हुई मिली। जो कई दिन पहले टूटी हुई थी और सप्लाई के लिए छोड़ा जा रहा पेयजल का जमीन में रिसाव होता मिला।
जिसके बाद कर्मचारी पेयजल लाइन ठीक करने में जुट गए। जहां कई घंटे मशक्कत के बाद पेयजल लाइन ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराई गई। उधर शहर में जगह-जगह पेयजल लाइन में फाल्ट होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ठाकुर द्वारा मोहल्ले के मकानों में आ गई थी दरार
शहर में गैस कंपनी की लाइन बिछाने के दौरान भी पेयजल लाइन कई जगह टूट गई थी। जिसका पता नहीं होने के कारण पानी का रिसाव होने से कई मकानों में दरार भी आ गई थी।

हैंडपंप से भरना पड़ रहा था पानी
पेयजल लाइन टूटने से पानी की आपूर्ति पिछले एक सप्ताह से ठप है। जिसके चलते हैंडपंपों से पानी भरकर गुजर बशर करना पड़ रहा था। पहले गैस लाइन बिछाई जाने के दौरान भी पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। - धन्नू
-
पालिका के अधिकारी अपनी देखरेख में बिछवाए लाइन
मोबाइल कंपनी के लाइन बिछाई जाने के बाद से पेयजल लाइन टूटी हुई है। जिसका पानी जमीन में रिसाव होने से हादसा होने का भी खतरा बढ़ गया है। नगर पालिका के अधिकारी अपनी देखरेख में लाइन बिछवाने का काम करें। - श्रीराम
-
कोट...
-शहर में कई जगह से पेयजल लाइन टूटने से परेशानी बढ़ गई है। मोबाइल कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। रविदास मंदिर के पास टूटी लाइन को ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति चालू करा दी गई। - राजेश राणा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें