बागपत। जिले में बुधवार को सीएचओ और एक फार्मासिस्ट सहित छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में 17 केस सक्रिय हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार को बुढ़सैनी के उपस्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचओ और पिलाना सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट सहित छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक मरीज ठीक हो गया है।
अब जिले में 17 केस एक्टिव हो गए है। संक्रमितों को होम क्वारंटीन का इलाज शुरु करा दिया है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने, स्वच्छता और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।