फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अब प्रयोगात्मक परीक्षा भी दूसरों के सहारे

Fri, 24 Feb 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोताना बदहाली की मार झेल रहा है, यहां पर न तो फर्नीचर की व्यवस्था है और न ही लैब की। मजबूरन इस कॉलेज की वार्षिक परीक्षा दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक में संपन्न कराई गई, वहीं अब शुक्रवार से शुरू होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा में लैब न होने की वजह से यहीं पर संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

12 दिसम्बर 2022 तक पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिले की पूरी की गई थी। जिसके बाद सात जनवरी से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था, लेकिन बिना किसी तैयारी के चलते यह कार्यक्रम रद्द कर 25 जनवरी से परीक्षा शुरू करने का नया कार्यक्रम घोषित किया। मगर फिर इसे कार्यक्रम को रद्द कर छह फरवरी से परीक्षाएं कराई गई थीं।
राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना में समुचित फर्नीचर उपलब्ध न होने के कारण यहां के बच्चों की परीक्षा डीजे पॉलिटेक्निक में करानी पड़ी थी। अब प्रयोगात्मक परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है। राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना में प्रैक्टिकल का सामान ही लैब में मौजूद नहीं है, जिस कारण यहां के बच्चों को कैसे प्रैक्टिकल कराएंगे, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

- शुक्रवार से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कॉलेज में अभी प्रैक्टिकल के सामान उपलब्ध नहीं है। हालांकि सिविल ब्रांच का थोड़ा बहुत सामान जरूर आया है, लेकिन वह नाकाफी है। ऐसी स्थिति में कॉलेज के छात्रों के प्रैक्टिकल दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक में ही कराने पड़ेंगे। - लख्मीचंद, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोताना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें