फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली चोरी दर्शाकर काटा कनेक्शन, लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Feb 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। गलत तरीके से बिजली चोरी दर्शाकर कनेक्शन काटे जाने और एक्सईएन प्रथम पर सक्रिय दलालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। एसई और चीफ को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मनु तिवारी, कृष्णवीर, सुभाष, विकास आदि ने बताया कि कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पूरी तरह से दलालों का अड्डा बन गया है, जो कार्यालय पर आने वाले लोगों से अवैध उगाही कर रहे हैं। हाल ही में निगम के कर्मचारियों ने दलालों के प्रभाव के चलते बिजलीघर के सामने स्थित काॅलोनी में एक महिला उपभोक्ता के यहां पर कनेक्शन होने के बावजूद गलत तरीके से बिजली चोरी दर्शाकर कनेक्शन काट दिया, जब लोगों ने मनमानी पर नाराजगी जताई तो एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी गई, जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में लोग एक्सईएन प्रथम दुर्गेश कुमार जयसवाल से मिले और कनेक्शन को जुड़वाने की मांग की।
एक्सईएन प्रथम दुर्गेश कुमार जयसवाल ने बताया कि चेकिंग में अपने आवास से दूसरे स्थान पर प्लाट में चल रहे निर्माण कार्य में बिजली सप्लाई दिए जाने का मामला पकड़ में आया था, फिर भी मामले की जांच की जा रही है। यदि कार्यालय पर कोई बाहरी व्यक्ति किसी उपभोक्ता से अवैध वसूली करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मनु तिवारी, सुधीर, प्रमोद, आकाश, दीपक, आशीष, नितिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें