फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
बागपत नगर पालिका - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका बागपत के सीमा विस्तार की अधिसूचना शुक्त्रस्वार को जारी कर दी गई। अब बागपत नगर पालिका में सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली गांव के साथ ही निवाड़ा की जमीन में बने पुलिस लाइन और औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। इसको लेकर एक सप्ताह तक आपत्ति व सुझाव लिए जाएंगे और उसके बाद अंतिम अधिसूचना जारी होगी।
विज्ञापन

बागपत में वर्ष 1982 में नगर पालिका बनाई गई थी। लेकिन शहर का दायरा लगातार बढने के बावजूद इसका विस्तार नहीं किया गया। जिला मुख्यालय भी सिसाना और निवाड़ा गांवों के बीच में बनाया गया, लेकिन नगर पालिका की सीमा का विस्तार नहीं हुआ था। लगातार इसकी मांग लगातार उठ रही थी। दो माह पहले सीमा विस्तार की प्रक्त्रिस्या शुरू की गई। मंजूरी के बाद सीमा विस्तार में 2202 हेक्टेयर जमीन के 4116 गाटा नंबरों को शामिल किया जाएगा।
--
इस क्षेत्र को किया जाएगा शामिल
- सिसाना- और निवाड़ा बांगर, खंडवारी समेत पूरा क्षेत्र पालिका सीमा शामिल होगा
- नयागांव हमीदाबाद-बागपत बांगर की बाहर हदूद सीमा से हमीदाबाद की पूरी सीमा
-पाली-काठा की सीमा, यमुना में दीक्षित अवार्ड के तहत लगाए गए पिलर तक की सीमा
- निवाड़ा-दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से निवाड़ा गांव की आबादी से पहले तक की सीमा
-नगर पालिका में 30 वार्ड हो जाएंगे
बागपत नगर पालिका में अभी 25 वार्ड है। सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली, पुलिस लाइन व औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल होने के बाद वार्डों की संख्या 30 तक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए हम काफी समय से प्रयास कर रहे थे और इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले थे। उसके बाद ही सीमा विस्तार की प्रक्त्रिस्या तेज की गई थी। सीमा विस्तार होने से गांवों में विकास कार्य ज्यादा हो सकेंगे। प्रदीप ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि
--
बागपत नगर पालिका के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी हो गई है। सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली व निवाड़ा की जमीन में पुलिस लाइन व औद्योगिक क्षेत्र को शामिल करने का प्रस्ताव है। राजकमल यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें