फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मलकपुर मिल प्रबंधन को नोटिस, गन्ना भुगतान का शेड्यूल मांगा

Sat, 19 Apr 2025 07:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रमुख सचिव ने मलकपुर मिल प्रबंधन से तलब किया गन्ना भुगतान का शेड्यूल
विज्ञापन


-431 करोड़ रुपये भुगतान नहीं मिलने से हजारों किसान परेशान हो रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गन्ना बकाया भुगतान को लेकर प्रमुख सचिव गन्ना मीना कुमारी मीना ने मलकपुर चीनी मिल प्रबंधन से भुगतान करने का शेड्यूल तलब किया है। वहीं डीसीओ अमर प्रताप सिंह ने मलकपुर चीनी मिल प्रबंधन को नोटिस जारी कर गन्ना भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मलकपुर चीनी मिल कई दिन पहले गन्ना पेराई कर बंद हो गई है, लेकिन किसानों को गन्ना भुगतान नहीं किया। मिल पर करीब 431 करोड़ रुपये बकाया गन्ना भुगतान है। यह गन्ना भुगतान नहीं मिलने से हजारों किसान आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। किसान अपने बच्चों की स्कूलों की फीस नहीं चुका पा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार में बीमार सदस्यों का इलाज तक कराने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा। किसानों के बाकी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इन सभी को देखते हुए शासन बकाया गन्ना भुगतान को लेकर गंभीर हो गया है। डीसीओ अमर प्रताप सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव गन्ना ने मलकपुर चीनी मिल प्रबंधन को बकाया गन्ना भुगतान करने का शेड्यूल लेकर 24 अप्रैल को लखनऊ में तलब किया है।
विज्ञापन

मलकपुर मिल प्रबंधन को लिखित में बताना होगा कि बकाया गन्ना भुगतान कैसे और कबतक कितना किया जाएगा। डीसीओ ने अपने स्तर से बकाया गन्ना भुगतान को लेकर मलकपुर चीनी मिल प्रबंधन को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें