अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर के पैट्रोल पंप संचालक ने पंप के परिसर व मशीनों पर बिना मॉस्क के नहीं मिलेगा तेल का नोटिस चस्पा किए हैं। पंप संचालक ने अपने कर्मचारियों को उन्हीं लोगों को डीजल व पैट्रोल देने के निर्देश दिए है, जो मास्क लगाकर पंप पर पहुंच रहे हैं। बिना मास्क लगाकर तेल लेने पहुंच रहे लोगों को पंप से बिना तेल दिए ही वापस लौटाया जा रहा है। पंप के प्रबंधक राजन चौहान व राकेश मानव सीसीटीवी कैमरे से पंप की जांच कर रहे हैं कि कहीं बिना मास्क लगाए आने वाले लोगों को तो पेट्रौल या डीजल तो नहीं दिया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को मास्क लगाकर आने वाले लोगों को ही तेल देने के निर्देश दिए गए हैं। पंप पर बिना मास्क लगाए आने वाले लोगों को तेल नहीं दिया जा रहा है।
---------------------