फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर नहीं होंगे निर्माण कार्य : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर नहीं होंगे निर्माण कार्य : डीएम
विज्ञापन

बागपत। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण को बंद कराने के डीएम शकुंतला गौतम ने निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद कार्य शुरू होगा। वहीं सड़कों पर घूमने वाले आवारा गोवंशीय पशु डाक कांवड़ियों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। इन पशुओं के कारण हादसा होने का खतरा रहेगा। डीएम ने पशुओं को गोवंश आश्रय स्थालों में छुड़वाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा, राजस्थान के कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। डीएम शकुंतला गौतम ने जिला पंचायत को निर्देश दिए कि कच्चे रास्ते पर जहां नदियां हैं, उनकी बैरिकेडिंग तत्काल करा ली जाए और जहां नदी का कटाव है, वहां पर कट्टे रखवा दिए जाएं। जिससे नदियों का कटान ना हो सके। लोनिवि और एनएचआई को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने तक जिले में कोई भी सड़क निर्माण कार्य और पुलिया की खोदाई का कार्य नहीं चलेगा। उन्होने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे व बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए। वहीं डाक कांवडिय़ों के लिए सड़कों पर घूमने वाले आवारा गोवंशीय पशु मुसीबत बन सकते है। डीएम ने गोवंशीय पशुओं की अधिकता वाले गांवों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि कावड़ यात्रा का पर्व की तरह मनाया जाए। कांवडिय़ा की सेवा करना सबसे बड़ी भक्ति होती है। इसलिए श्रद्धा भक्ति के साथ अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन करे। कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना हम सब का सौभाग्य होगा। कांवड़ मार्ग की शराब व मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए। महिला कांवडिय़ों के लिए विशेष व्यवस्था और कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें