- कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नोडल अधिकारी प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने शुक्रवार को सरूरपुर कलां सीएचसी की आरटीपीसीआर लैब और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम विकास भवन सभागार में अधिकारियों को कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को अभियान चलाकर लोगों को संक्रमण व टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका /नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा। इस मौके पर डीएम राज कमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ रंजीत सिंह, एसीएमओ डॉ भुजवीर, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर, सीएचसी अधीक्षक विभाष राजपूत मौजूद रहे।