बड़ौत। कोविड संक्रमण को लेकर हर कोई परेशान है। टीके को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने टीके को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवालों को जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि टीके से घबराने की जरूरत नहीं है। टीका पूर्ण रुप से सुरक्षित है। देश में अब तक करोड़ लोगों को टीका लग चुका है। कोई शिकायत नहीं आई है। 18 प्लस का टीका लगना शुरू हो गया है। टीका लगने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करना होगा। टीका लगने के बाद भी कोविड होने पर संक्रमण का खतरा कम रहेगा।
सवाल : तीन वर्ष का बच्चा मां का दूध पीता है तो क्या मां टीका लगवा सकती है।
जवाब : सिर्फ गर्भवती महिला ही टीका नहीं लगवा सकती। बाकी दूध पिलाने वाली मां टीका लगवा सकती है।
सवाल : एंटीबॉडी जांच के लिए रक्त का सैंपल क्यों ले रहे है।
जवाब : एंटीबाडी जांच से ये पता चल सकेगा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनी है। इससे आने वाले समय में तैयारी की जाएगी।
सवाल : क्या सुबह गर्म पानी पीना लाभदायक है।
जवाब : सुबह गर्म पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। बिना कुल्ला किए बासी मुंह पानी पीना चाहिए।