खेकड़ा। गांव सुभानपुर स्थित यमुना नदी में डूबे श्रमिक शकील का अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे है। मंगलवार को उसका भाई इकबाल परिजनों संग कोतवाली पहुंचा और एसएसआई मुनेश पाल पंवार से शकील को बरामद कराने की गुहार लगाई। एसएसआई ने उन्हें बताया कि गोताखोर यमुना नदी में शकील की तलाश में जुटे है।