फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर से लापता पांच साल के मासूम का सुराग नहीं

विज्ञापन
खट्टाप्रहलादपुर निवासी अर्श। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
खट्टा प्रहलादपुर से लापता पांच साल के मासूम का सुराग नहीं
विज्ञापन

बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव से लापता पांच साल के अर्श की पुलिस 12 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस का रवैया ढीला है। बच्चे की जल्द बरामदगी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। परिजन खुद भी तलाश कर रहे हैं।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी खालिद का पांच साल का बेटा 23 जनवरी को गांव में लगने वाली साप्ताहिक पैठ से गायब हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन अर्श का सुराग नहीं लगा। तहरीर के बाद चांदीनगर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के लोगों ने पिछले दिनों एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया था। एसपी ऑफिस के सामने होली चौक से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर सांकेतिक जाम भी लगाया था। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अर्श को जल्द ही बरामद नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। एसओ मनेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पुलिस टीम गठित कर तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
--------------
इनसेट
रेलवे स्टेशन खंगाले, दिल्ली तक तलाश
बागपत। पुलिस ने अर्श की बरामदगी के लिए टीमें बनाई है। संदिग्ध लोगों के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन के रेलवे स्टेशन खंगाले जा चुके हैं। दिल्ली में पुलिस ने कई जगह तलाश की। क्राइम ब्रांच की टीम भी जुटी है।
विज्ञापन

--------------
इनसेट
साप्ताहिक पैठ पर पुलिस की नजर
बागपत। पुलिस साप्ताहिक पैठ में आने जाने वाले लोगों की जांच में जुटी है। जिस दिन मासूम गायब हुआ उस दिन पैठ की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के गांव की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
--------------
इनसेट
पीड़ितों ने कहा, किसी से नहीं रंजिश
बागपत। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी कोई रंजिश नहीं है। जो भी जानकारी उनके पास थी वह पुलिस को दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें