फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया निर्वाण महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नेहरू रोड स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महावीर भगवान का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

महावीर भगवान की आरती और मूलनायक भगवान पारसनाथ की आरती की गई। इस अवसर पर मंदिर को बहुत ही सुंदर ढंग से लाइटों द्वारा सजाया गया। साथ ही पूरे मंदिर में गुब्बारे लगाए गए हैं। भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान की शांतिधारा की गई और भव्य आरती के साथ पूजा की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान पर लाडू भी चढ़ाया। महावीर भगवान की वेदी पर चांदी का छत्र लगाया गया। एक छत्र पारसनाथ भगवान की मूर्ति पर लगाया गया। निर्वाण महोत्सव को सफल बनाने में सतेंद्र जैन, नरेश चंद, नेमचंद, अमन, अमित, अशोक जैन, राजीव कुमार, जयपाल जैन, मुकेश, ललित जैन, आकाश, रिशु, विनय जैन, संजय, अशोक जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें