खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर स्थित सदाशिव शक्ति मंदिर में श्रीमद भागवत कथा के समापन पर हवन में आहूति?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। मोहल्ला रामपुर स्थित सदाशिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन और भंडारे के साथ समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर प्रभु से विश्व शांति की कामना की।
कथा वाचक जयदेव महाराज ने कहा कि भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। भक्ति को पाने का यदि इस धरा धाम पर कोई साधन है तो केवल भगवान की लीलाएं हैं। भगवान की भक्ति करने पर मनुष्य का जीवन सुखयमय हो जाता है। सभी को अपने कीमती समय में से कुछ समय निकालकर भगवान की भक्ति करनी चाहिए। तभी मानव कल्याण संभव है। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहेे।