बागपत। पक्का घाट के निकट यमुना में स्नान कर रही नवविवाहिता पैर फिसलने से डूबने लगी। जिसे देखते ही पास में खड़े गोताखोर ने उसको बचाया। गोताखोर इरफान ने बताया कि शनिवार को शामली का एक परिवार नविवाहिता पूनम को लेकर लोनी जा रहे थे। बागपत पहुंचने पर उन्होंने यमुना नदी में स्नान करने का मन बनाया। बताया कि पूरा परिवार यमुना नदी में स्नान करने लगा। तभी पैर फिसलने से पूनम डूबने लगी। परिवार वालों ने शोर मचाया। गोताखोर यमुना में कूद गया और उसको सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद परिवार लोनी के लिए रवाना हो गया। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।