अमीनगर सराय। डौला गांव में खेतों में काम करने जा रहे किसानों को नवजात का शव पूर्वी यमुना नहर में बहता हुआ मिला। जिसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
नवजात का शव मिलने की सूचना पर पूर्वी यमुना नहर पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग रहा है। उधर, वहां पहुंची सिंघावली अहीर पुलिस को नवजात का शव क्षत-विक्षप्त हालत में मिला, जो कई दिन पुराना बताया जा रहा है। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि नवजात का शव बड़ौत की तरफ से पूर्वी यमुना नहर में बहकर आया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा। वहीं इसकी जांच के लिए कई गांवों में पुलिस टीम को भेजा गया है।
-
कूड़े के ढेर में भी मिल चुके हैं नवजात के शव
बागपत जिले में कई नवजात बच्चों के शव पहले भी मिल चुके हैं। कई साल पहले सिसाना गांव में नवजात का शव पड़ा मिला था। लेकिन नवजात के शव फेंकने वालों के बारे में पता नहीं लगाया जा सका।