फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्ट्रेचर पर तड़पती रही युवती, सूचना के एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

Tue, 24 Sep 2024 05:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का विभाग का दावा हवाई साबित नहीं हो रहा है। जिसका नजारा सोमवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। अस्पताल से बुखार से पीड़ित युवती को रेफर करने के एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। परिजनों ने बार-बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस न मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बागपत के केतीपुरा मोहल्ले की शहनाज ने बताया कि उसकी बेटी जुमाइला को रविवार की रात तेज बुखार आया था। वह सोमवार को परिजनाें के साथ बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। महिला परिवार के साथ बेटी को स्ट्रेचर पर लेकर एंबुलेंस का इंतजार करती रही।
उसने बताया कि वह सुबह 11 बजे से लगातार एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन कर रही थी, जबकि एंबुलेंस 12 बजे अस्पताल पहुंची। एंबुलेंस के देरी से आने के कारण युवती स्ट्रेचर पर तड़पती रही। सीएमएस डॉ़ एसके चौधरी ने बताया कि युवती की हालत ज्यादा खराब थी। जांच के बाद युवती को मेरठ के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन

-
वर्जन - मरीज ने 108 एंबुलेंस को फोन किया था, रास्ते में एंबुलेंस खराब होने के कारण समय पर नही पहुंच पाई। सूचना मिलने पर मरीज के लिए 102 एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई थी। - डॉ़ तीरथ लाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें