संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास भवन में कर्मियों को नए साल से नई जिम्मेदारी सौंपी गईं। संजय कुमार को प्रशासनिक अधिकारी तो उमेश गुप्ता को सीडीओ के आशु लिपिक के साथ ही जन प्रतिनिधियों की निधि से होने वाले कार्यों की जिम्मेदारी भी साैंपी गई है।
जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे ने विकास भवन व डीआरडीए के कर्मियों के कार्यों में फेरदबल करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें संजय कुमार को प्रशासनिक अधिकारी, नाजिर, राज्यसभा सांसद, विधायक निधि बागपत की जिम्मेदारी दी गई। विक्रम त्यागी को स्थापना प्रथम, द्वितीय, न्यायालय वाद तो विष्णुदत्त शर्मा को एनआरएलएम योजना, मनरेगा योजना की जिम्मेदारी मिली है। उमेश गुप्ता को सीडीओ का आशु लिपिक, सीएम डेश बोर्ड, एमएलसी निधि तो सुनील तोमर को सोशल ऑडिट, लेखाकार डीडीओ कार्यालय, बिमलेश देवी को डाक, ग्राम चौपाल, वर्षा रानी को जन सूचना, शिकायतें, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना की जिम्मेदारी मिली। रवि कुमार जावला को डीडीओ कार्यालय नाजिर, सांसद आदर्श ग्राम योजना, बड़ौत व छपरौली विधायक निधि, स्थापना डीआरडीए, अनिल कुमार को डाक प्राप्ति, विनीत कुमार को लेखाकार, सांसद निधि, आर्यन सहानियां को डीडीओ का आशु लिपिक, आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।