संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला का नया पेराई सत्र एक नवंबर से शुरू होगा। मिल ने नए पेराई सत्र की तैयारी पूरी कर ली है। मिल के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि एक नवंबर को मिल का 2021-22 का पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। नए पेराई सत्र के शुभारंभ पर सांसद सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। एक नवंबर को सुबह नौ बजे हवन पूजन कर मिल चालू की जाएगी। किसानों का गन्ने का इंडेंट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। मिल में गन्ना यार्ड, किसान भवन, गन्ना चेन परिसर की सफाई करा दी है। मिल परिसर में किसानों के लिए लाइट, पानी, सेनिटाइजर की सुविधा है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अब तक घोषणा पत्र नहीं भरे हैं वे 31अक्तूबर तक अवश्य भर दें। सहकारी चीनी मिल रमाला ने बुधवार को किसानों का एक हफ्ते का भुगतान किया है। मिल ने पिछले सत्र का 21 अप्रैल तक का भुगतान कर दिया है। अन्य बकाये का भुगतान भी जल्द कराया जाएगा।