फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी में नेताजी सुभाष चंद हाउस जीता

विज्ञापन
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राए - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ किया। पहले दिन रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें नेताजी सुभाष चंद हाउस ने गांधी गाउस को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन रस्साकशी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में गांधी हाउस, नेहरू हाउस, नेताजी सुभाष चंद हाउस व पटेल हाउस की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
पहला मुकाबला गांधी हाउस व नेहरू हाउस के बीच हुआ। जिसमें गांधी हाउस की टीम 5-3 से विजयी रही। दूसरा मुकाबला पटेल हाउस व नेताजी सुभाषचंद हाउस के बीच खेला गया। जिसमें नेताजी सुभाष चंद हाउस 5-2 से विजयी रहा। फाइनल मुकाबला नेताजी सुभाष चंद हाउस व गांधी हाउस के बीच खेला गया। जिसमें संघषपूर्ण मुकाबले में नेताजी सुभाष चंद हाउस व गांधी हाउस बराबरी पर रहे। जिसके बाद दूसरा फाइनल मुकाबला कराया गया। जिसमें नेताजी सुभाष चंद हाउस 5-4 के अंतर से विजयी रही।
विज्ञापन

विजेता व उपविजेता के अलावा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं में सीमा, रूबी, साक्षी, नेहा, मोनिका, पारूल, आरती, प्रीति, सुमन, दीपिका, बबली, मंजू, अंजलि, अक्षिता, शिवानी, सुनीता, राजकुमारी, सुषमा आदि को कॉलेज द्वारा सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें