बागपत। धर्मनगरी अतिशय क्षेत्र सरूरपुर कलां स्थित श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 16 जुलाई को मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।
नमन जैन विनिश्चयांश ने बताया प्रति वर्ष की भांति 16 जुलाई को जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर सरूरपुर विराजित श्री नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक शांति धारा और उसके पश्चात श्री नेमिनाथ महामंडल विधान का आयोजन कर श्रीजी को 22 किलो का लड्डू समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न स्थानों से पुजारी संघ, अतिथि भवन बड़ौत, जैन जागरण मंच बागपत, धर्म जागृति संस्थान छपरौली से श्रद्धालु भाग लेंगे। संवाद
मंदिर समिति की बैठक स्थगित
बालैनी। कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूपी सरकार को नोटिस देने के कारण पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर बृहस्पतिवार को मंदिर समिति की होने वाली मीटिंग को स्थगित कर दिया गया है। अब यह मीटिंग बाद में होगी। यह जानकारी मंदिर समिति सचिव संजीव शर्मा ने दी। संवाद