खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद के रहने वाले केसर ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके मकान के बराबर में एक पड़ोसी अपने मकान का निर्माण करा रहा है। आरोप है कि पड़ोसी ने उनके मकान के कुछ हिस्से को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।