श्रीराम शिक्षा मंदिर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद के दूसरे दिन खो-खो प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबला नेहरू हाउस और पटेल हाउस के बीच हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले में नेहरू हाउस 10-8 के अंतर से विजयी रही।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भी युवा अपना कॅरिअर बना सकते हैं। आज जनपद के बहुत से युवा खेल कोटे के माध्यम से देश-विदेशी में नौकरियां कर रहे हैं। बेटियां भी शूटिंग, एथलेक्टिस, कबड्डी सहित अन्य खेलों में दमखम दिखा रही हैं।
शनिवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गांधी हाउस और नेहरू हाउस के बीच हुआ। जिसमें नेहरू हाउस 10-6 के अंतर से विजयी रहा। दूसरा मुकाबला पटेल हाउस व नेताजी सुभाष चंद बोस हाउस के बीच हुआ। जिसमें पटेल हाउस की टीम 10-4 के अंतर से विजयी रही।
फाइनल मुकाबला नेहरू हाउस व पटेल हाउस के बीच हुआ। जिसमें नेहरू हाउस की टीम 10-8 के अंतर से विजयी रही। विजेता व उपविजेता टीम की विजेता खिलाड़ियों में साक्षी, ममता, पूनम, दीपिका, दीप्ति, अक्षिता, मोनिका, सोनिया, पारूल, माही, शिवानी आदि को डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।