फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण की कोशिश, एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
ईदरीशपुर गांव में बैठक करते किसान - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के ईदरीशपुर गांव में तीन युवकों ने घर में सो रही एक युवती का अपहरण करने की कोशिश की। शोर मचाए जाने पर लोग उधर दौड़े तो आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने एक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेहराना पुत्री नूरहसन ईदरीशपुर गांव की रहने वाली है। उसकी शादी चार साल पहले सौरभ जनपद मुजफ्फरनगर के कासिम के साथ हुई थी। मनमुटाव के कारण चार माह पूर्व कासिम ने मेहराना को तीन तलाक दे दिया था। तभी से वह मायके में रह रही थी।
आरोप है कि पिछले तीन दिनों से कुछ लोग रात में घर के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार रात तीन युवक घर में घुस गए और उसका अपहरण करने की कोशिश की। शोर मचाने पर ग्रामीण जग गए और पीड़िता के घर पर पहुंच गए। इस दौरान एक आरोपी को ग्रामीणों को पकड़ लिया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें