फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा हत्याकांड: पोते को लेने पहुंची दादी, नानी ने पुलिस को बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ठाकुर द्वारा मोहल्ले में पत्नी नेहा की गर्दन पर छुरे से 19 वार कर हत्या करने का आरोपी पति जेल में बंद है। अब प्रशांत की मां अपने पोते को लेने पहुंच गई। इसमें मृतका नेहा की मां रंजीता ने प्रशांत की मां पर चार-पांच युवकों के साथ घर आकर अपने पोते को ले जाने का दबाव बनाने और पोता वापस नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंची ठाकुर द्वारा मोहल्ला निवासी रंजीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी बेटी नेहा की घर में घुसकर उसके पति प्रशांत ने छुरे से गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी। प्रशांत ने नेहा की गर्दन पर छुरे से कई वार किए थे। पुलिस ने आरोपी पति प्रशांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रंजीता ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या के बाद चार वषीZय धेवता उसके पास ही रह रहा है। सोमवार रात आरोपी प्रशांत की मां चार-पांच युवकों को लेकर उसके घर पहुंची और पोता साथ भेजने की मांग करने लगे। उसने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें