फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लापरवाही, हाईवे पर ही खड़ा कर दिया जब्त ट्रक

विज्ञापन
तितावी थाने के सामने खड़ा किया ट्रक : स्रोत पुलिस
विज्ञापन
तितावी। हरियाणा के पानीपत और करनाल के छह लोगों की हादसे में मौत से भी पुलिस ने कोई सबक नहीं सीखा। बघरा बाईपास पर चालक ने ट्रक को हाईवे किनारे पार्क कर दिया था, जिस कारण हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को पकड़ा और तितावी थाने के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे के किनारे ही खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे के बाद चार परिवार उजड़ गए। सिर्फ एक ही दिन बाद पुलिस की वही अदूरदर्शिता नजर आई। पुलिस ने बीकानेर के चालक राम प्रताप को पकड़ा और ट्रक को भी कब्जे में लेकर तितावी ले आई। छह लोगों की मौत की वजह बने ट्रक को दोबारा से पानीपत-खटीमा हाईवे के किनारे पर ही खड़ा कर दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे के बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने निर्देश दिए थे कि हाईवे और सड़कों के किनारे इस तरह ट्रक खड़े नहीं होने चाहिए। यह सिर्फ अकेला मामला नहीं है। तितावी थाने के सामने अन्य वाहन भी इसी तरह पार्क करा दिए जाते हैं। थाने के सामने जगह तंग हो जाती है, जिससे हादसों की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें