फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अफसरों की लापरवाही ने रुकवाई शादी

Sat, 28 Jan 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी कराने के लिए तैयार 121 बेटियों ने हाथों में मेहंदी जरूर लगवाई। वहीं, अफसरों की लापरवाही भारी पड़ी और शादी नहीं हो सकी। यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामान की सप्लाई के लिए निविदा देरी से खोलने के कारण स्थगित करना पड़ा। इससे घरों में चल रही शादी की तैयारियां भी रोकनी पड़ीं और घर आए रिश्तेदारों को भी लौटाना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गरीबों की बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। जिसके लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम होता है। एक साथ काफी जोड़े शादी के बंधन में बंधते हैं। नवंबर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए 300 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके लिए अभी तक 121 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। समाज कल्याण विभाग ने दिसंबर के आखिर में शादी कराने के लिए कहा था। तब तैयारी नहीं होने के कारण कार्यक्रम टालना पड़ा। इसके बाद 25 जनवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम निर्धारित किया गया। शादी में दिए जाने वाले सामान की निविदा 24 जनवरी को खोली गई। उस सामान को देने के लिए ठेकेदार ने पंद्रह दिन का समय मांगा। इसलिए शादी स्थगित करनी पड़ी।

दिसंबर में शादी टलने से कई हो गए अपात्र
दिसंबर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए आवेदन मांगे गए थे। बागपत ब्लॉक में करीब 23 आवेदन आए थे। दिसंबर में विवाह कार्यक्रम स्थगित होने पर तय तारीख में शादी करनी पड़ी तथा कई बेटियां अपात्र हो गईं। इस तरह वहां केवल 13 आवेदन रह गए।
विज्ञापन

रूठा लडक़ा पक्ष, करनी पड़ी मनौव्वल
सामूहिक विवाह के लिए चयनित लाभार्थी ने बताया कि बुधवार को होने वाला विवाह कार्यक्रम अब दूसरी बार स्थगित हुआ। पहले तो उन्होंने लड़का पक्ष को बारात लेकर न आने के लिए मना लिया था, लेकिन दूसरी बार इनकार करने पर लडक़ा पक्ष रूठ गया। किसी तरह मान मनौव्वल करके छह फरवरी को होने वाली कार्यक्रम के लिए मनाया।

ससुराल वालों को बिना आए देना पड़ा कार का किराया
बागपत ब्लाॅक से चयनित लाभार्थी का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने गाजियाबाद से बागपत आने के लिए एक कार किराये पर की थी। मंगलवार शाम उन्हें कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी मिली तो उन्होंने ससुराल वालों को फोन करके बताया कि बिना आए भी कार का आधा किराया देना पड़ा।

वर्जन-
निविदा खुलने के बाद सामान मिलने में समय लगेगा। इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थगित हो गया था। जिसे छह फरवरी को कराने की तैयारी की जा रही है। चयनित लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।-मोतीलाल व्यास, सीडीओ बागपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें