- खेकड़ा में सुबह को अध्यक्ष नीलम धामा तो शाम को सभासदों को दिलाई गई शपथ
- अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली में अध्यक्षों संग सभासदों ने ग्रहण की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा/अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली। खेकड़ा नगर पालिका के अलावा अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली में शनिवार को अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जहां खेकड़ा में नीलम धामा और अमीनगर सराय में सुनीता मलिक ने दूसरी बार शपथ लेकर अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, जबकि अन्य दोनों जगह पहली बार अध्यक्ष चुने गए है।
खेकड़ा के लक्ष्मी गार्डन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका की अध्यक्ष नीलम धामा को एसडीएम ज्योति शर्मा ने शपथ दिलाई। अध्यक्षा नीलम धामा ने कहा कि वे सभी नगरवासियों को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास नीति के तहत विकास कार्य कराएगी। इस दौरान राज्यमंत्री जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला प्रभारी अशोक नागर, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, प्रवेंद्र धामा प्रमुख, पूर्व प्रमुख जितेन्द्र धामा, जाट महासभा अध्यक्ष देवेन्द्र धामा, सुनील मेवला आदि मौजूद रहे। इस समारोह में सभासदों को शपथ नहीं दिलाई गई, बल्कि उनको शाम को अध्यक्ष नीलम धामा ने नगर पालिका कार्यालय में शपथ दिलाई। इसके साथ ही दूसरी बार कार्यभार ग्रहण किया, क्योंकि वह पांच साल पहले भी अध्यक्ष रह चुकी है। उन्होंने कहा कि वह सड़कों को ठीक कराएगी तो जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा।
अमीनगर सराय में सुनीता मलिक ने शपथ लेकर दूसरी बार संभाली कुर्सी
अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कॉलेज में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता मलिक को एसडीएम पूजा चौधरी ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही अध्यक्ष सुनीता मलिक ने सभी सभासदों को शपथ दिलाई। सुनीता मलिक ने कहा कि कस्बे में जितनी भी समस्याएं है, उन सभी को सभासदों के साथ मिलकर दूर किया जाएगा। इसके लिए पहली ही बैठक में कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके बाद सुनीता मलिक ने दूसरी बार नगर पंचायत में जाकर अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। वह वर्ष 2006 में अध्यक्ष रह चुकी है। इस दौरान किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह, उपाध्यक्ष अनू मलिक, ललित राणा, फखरुद्दीन राणा, शिकारू प्रधान, लल्लू सेठ, ललित शर्मा, इरफान अंसारी, दीपकमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
छपरौली में अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिलाई
छपरौली नगर पंचायत में अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर को एसडीएम सुभाष सिंह ने शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष धर्मेंद्र ने सभी सभासदों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर ने कहा कि जनता ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा निभाएंगे। नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनीष चौधरी, हरेंद्र फौजी, मंगत कुरेशी, मेहरबान, बलवीर सिंह, चरण सिंह, करण सिंह, प्रमोद, साजिद प्रधान रठौडा, डॉ राजकुमार, जगबीर दरोगा, मास्टर धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में एसडीएम ने दिलाई शपथ
अग्रवाल मंडी टटीरी के दुर्गा अतिथि भवन में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह कराया गया। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष सपना देवी को एसडीएम पूजा चौधरी ने शपथ दिलाई। इसके बाद सभासदों को अध्यक्ष सपना देवी ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष सपना ने कहा कि कस्बे में जितनी भी समस्याएं है, उनको दूर कराने के लिए कार्य किए जाएंगे। सभी सभासदों को साथ लेकर हर वार्ड की समस्याएं पहली ही बैठक में रखी जाएगी और उनको दूर करने के लिए कार्य शुरू कराया जाएगा। इस दौरान मास्टर विजय पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन पति अभिमन्यु गुप्ता, वैध भंवर सिंह, राधेश्याम, सतवीर सिंह, सुरेश चंद, अश्विनी मुरली, पूर्व सभासद अश्विनी, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, भाकियू के युवा अध्यक्ष हिम्मत सिंह, पिंकी, अश्विनी आदि मौजूद रहे।
छपरौली में सभासदों को शपथ ग्रहण कराते नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर
छपरौली में सभासदों को शपथ ग्रहण कराते नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर
छपरौली में सभासदों को शपथ ग्रहण कराते नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर