न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया
बड़ौत। रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक में एसडीएम बड़ौत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव किया गया। साथ ही आगामी 20 अक्तूबर तक न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, मदनपाल, दीपक राठी, ईश्वर सिंह, मदन तेजान, यशवीर चौहान, सत्यपाल पंवार, जयवीर, विनेश तोमर, ओमपाल, विजय तोमर, दिनेश मान, अश्वनी, ब्रह्मपाल, संजीव, सत्यप्रकाश, दिनेश शर्मा, रविंद्र राठी शामिल रहे। ब्यूरो