फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज से नवरात्र शुरू, घरों में की गईं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चैत्र नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगे और नौ दिन तक देवी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। उधर, बुधवार को श्रद्धालु नवरात्रों की तैयारियों में जुटे रहे। इसके अलावा खरीदारी के लिए बाजारों में बुधवार शाम तक भीड़ रही और कलश स्थापना से लेकर व्रत के लिए अन्य सामान की लोग खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि 19 मार्च को सुबह 6.53 बजे तक अमावस्या तिथि रहेगी। 20 मार्च को सुबह चार बजकर 53 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। सूर्योदय के बाद तिथि का प्रवेश और सूर्योदय से पूर्व तिथि का समापन होने के कारणवश तिथि का क्षय माना जाता है। उनके अनुसार नवरात्र की पूजा-अर्चना में कलश स्थापना को भगवान विष्णु माना जाता है। नवरात्र की पूजा से पहले कलश की पूजा की जाएगी। इसके लिए स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाता है। सुबह स्नान करके पूजा और व्रत का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को पहले दिन शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी।






कुट्टू के आटे की जगह बिक रहे कुट्टू के बीज

नवरात्र को लेकर बाजारों में दुकानें सजाई गईं। इसको लेकर शनिवार को श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। नवरात्र में प्रयोग होने वाले कुट्टू के आटे का सेवन करने से श्रद्धालु फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो जाते हैं। इसको लेकर व्यापार संघ ने कुट्टू का आटा बेचने से इंकार कर दिया। उसकी जगह बाजार में कुट्टू के बीज बेचे जा रहे हैं, जिसका आटा घर में ही बनाया जा सकता है। व्यापारी संदीप गुप्ता ने बताया कि कुट्टू का आटा सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहा है, इसकी वजह से कोई भी दुकानदार कुट्टू का आटा नहीं बेचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें