फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकरौद यमुना खादर मे किसानों के साथ धरने पर बैठे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सांकरौद यमुना खादर में रेत खनन ठेकेदार के खिलाफ किसानों के चल रहे धरने में रविवार को आंदोलित किसानों के परिवारों के नौनिहाल भी शामिल हुए। किसानों ने रेत खनन पट्टा निरस्त होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी
विज्ञापन

बीती 11 दिसंबर से सांकरौद यमुना खादर में रेत खनन ठेकेदार के खिलाफ किसान धरने पर बैठे हुए हैं। रविवार को धरने में आंदोलित किसानों के साथ उनके परिवारों के नौनिहाल भी शामिल हुए। उन्होंने भी किसान एकता के नारे लगाए। धरनारत किसानों का कहना है कि ठेकेदार उनके खेतों से अवैध रेत खनन कराकर कृषि भूमि बर्बाद कर रहा है। अवैध खनन को लेकर एनजीटी भी ठेकेदार पर सात करोड़ रुपए का जुर्माना लगा चुकी है। इसके बावजूद खनन पट्टा निरस्त नहीं किया जा रहा है। किसानों ने शासन प्रशासन से ठेकेदार का रेत खनन पट्टा निरस्त किए जाने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इस अवसर पर देवेंद्र धामा, राहुल धामा, प्रवीण कुमार, सिद्धार्थ कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रामकृपाल, मनवीर सिंह, विनोद, कुलदीप, रवींद्र, कालू आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें