फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

241 करोड़ से बना नेशनल हाईवे फिर टूटने लगा

विज्ञापन
दीपक मैत्रेय - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
241 करोड़ से बना नेशनल हाईवे फिर टूटने लगा
विज्ञापन

बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे दोबारा टूटना शुरू हो गया है। 241 करोड़ रुपये खर्च करके बनाए गए नेशनल हाईवे के बार-बार टूटने से सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि नेशनल हाईवे के टूटते ही कंपनी ने उसकी मरम्मत शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
नेशनल हाईवे 334बी का मेरठ से बागपत के बीच निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। इसका निर्माण शुरू होने के कारण सड़क को उखाड़ दिया गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। लेकिन लोगों को उम्मीद थी कि सड़क निर्माण के बाद लंबे समय के लिए समस्या दूर हो जाएगी। इसका निर्माण वर्ष 2021 में किया गया, लेकिन बारिश होते ही यह नेशनल हाईवे उखड़ गया और इसकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद हाईवे को दोबारा से उखाड़कर निर्माण शुरू कराया गया। इसका निर्माण पूरा करने के लिए कंपनी ने अप्रैल 2022 तक का समय मांगा था। लेकिन इस नेशनल हाईवे को अगस्त में एनएचएआई के हवाले किया गया। अभी तक इसकी हालत ठीक थी, लेकिन अब हल्की बारिश होते ही यह दोबारा टूटने लगा। टूटता देखकर कंपनी ने तुरंत ही उन जगहों से ठीक कर दिया है।
विज्ञापन

--
नेशनल हाईवे निर्माण की होनी चाहिए जांच
बालैनी के रहने वाले दुकानदार दीपक मैत्रेय का कहना है कि नेशनल हाईवे पहले भी टूट गया था तो अब दोबारा से कई जगह से टूट गया था। जिसे ठीक कर दिया गया, लेकिन इसके निर्माण की जांच होनी चाहिए। लोकेश उर्फ लक्की उज्ज्वल का कहना है कि इस पर जितना रुपया खर्च किया गया है, उसके अनुसार नेशनल हाईवे का निर्माण नहीं किया गया। अब बरसात के शुरू होते ही टूटने लगा तो आगे हालत ज्यादा खराब होगी। बालैनी व्यापार संघ के अध्यक्ष बिन्नू यादव का कहना है कि नेशनल हाईवे के निर्माण में खानापूर्ति की गई है और इसलिए ही वह बार-बार टूट रहा है।
विज्ञापन

--
नेशनल हाईवे का निर्माण सही कराया गया है। भारी वाहनों के तेज गति पर होने पर अचानक ब्रेक लगाने से एक-दो जगह दिक्कत आई थी। उसको ठीक करा दिया गया है। अब किसी तरह की समस्या नहीं है। - रोहित खारी, जीएम राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी

लोकेश उर्फ लक्की उज्जवल- फोटो : BAGHPAT

बिन्नू यादव- फोटो : BAGHPAT

बागपत-मेरठ हाईवे स्थित बालैनी थाने के पास हुए गड्ढे में मरम्मत का कार्य करते कर्मचारी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें