फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन यूपी के विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा

Thu, 13 Oct 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते स्वामी ओमवेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा विधानसभा चुनाव  में पार्टी पश्चिमी उप्र में 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और किसान मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा।    
विज्ञापन

     
  बुधवार को वे कोताना रोड पर स्थित हरपाल सिंह तोमर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा पार्टी किसानों के हकों के लिए संघर्ष कर रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, भूमि अधिग्रहण और अन्य समस्याओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से हक दिलानेे में जुटे हैं।  

उन्होंने कहा जिन विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशी खड़ी करेगी, उन विधानसभाओं में 1000 वाहनों की रैली निकाली जाएगी और प्रत्येक विधानसभा में सभाएं भी आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


इस रैली का शुभारंभ सहारनपुर से किया जाएगा और तिथि बाद में घोषित होगी। उन्होंने कहा जब से प्रदेश में सपा सरकार और केंद्र में भाजपा सरकार किसान विरोधी है।  किसान गन्ना भुगतान न होने पर आत्महत्या कर रहा है। उनके बेटों की फीस जमा हो रही है और न ही वे अपने बच्चों को शादी कर पा रही है। इस अवसर पर हरपाल तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें