बागपत में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। सद्भावना दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से एनएस पब्लिक स्कूल के मैदान में क्त्रिस्केट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। इसमें नंगला वॉरियर्स की टीम विजेता रही। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
नेहरु युवा केंद्र के जिला समन्वयक अरुण तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में नेथला से गगन त्यागी की डेविल वॉरियर्स, बागपत से मुस्तकीम व साहिल की एक नई पहचान, जावेद की नंगला वॉरियर्स व नीतीश भारद्वाज की नेहरू युवा केंद्र की टीम ने भाग किया। पहला लीग मैच डेविल वॉरियर्स और नंगला वॉरियर्स के बीच खेला गया, इसमें नंगला वॉरियर ने मैच जीता। दूसरा लीग मैच नेहरु युवा केंद्र व एक नई पहचान के बीच हुआ। इसमें नेहरु युवा केंद्र की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच नंगला वॉरियर्स व नेहरु युवा केंद्र की टीम के बीच खेला गया। मैच में नंगला वॉरियर्स की टीम ने नेहरु युवा केंद्र को हराकर प्रतियोगिता जीती। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आंचल श्योराण, सुषमा त्यागी, हर्ष भारद्वाज, राहुल सैनी, अमन कुमार मौजूद रहे।