फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी कानून की विसंगतियों को दूर करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर अग्रवाल मंडी टटीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विष्णु दत्त पाराशर शनिवार को कस्बे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के आवास पर पहुंचे। जहां व्यापारियों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल देश के प्रत्येक व्यापारी के साथ खड़ा है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री विष्णु दत्त पाराशर ने कहा कि सरकार ने जीएसटी कानून को जटिल कर दिया है। सीए और अधिकारी भी जीएसटी की जटिलताओं को समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने वित्त मंत्री से जीएसटी कानून की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष संजय गर्ग, जिला महासचिव श्याम सुंदर गर्ग, जिलामंत्री पंकज गुप्ता, मनोज मित्तल, अंकित जिंदल, खेकड़ा के व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकुश जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें