फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की बात : 50 करोड़ से बनेगा मेरठ-बड़ौत हाईवे

Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बड़ौत हाईवे की खराब हालत से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। इसका 50 करोड़ रुपये से निर्माण कराया जाएगा। हाईवे का निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा। इसके पास होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ौत-मेरठ हाईवे से रोजाना हजारों लोग आवागमन कर कई जनपदों में पहुंचते हैं। यह 42 किलोमीटर लंबा है। इसका वर्ष 2016 में निर्माण कराया गया था। अब पूरी गड्ढों में तब्दील हो चुका है। मेरठ-बड़ौत हाईवे गड्ढों में तब्दील होने से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से लेकर मंडलायुक्त से शिकायत की।
लोगों की समस्या पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया और जर्जर हाईवे से निजात दिलाने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार ने बताया कि बड़ौत-मेरठ हाईवे बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। इसके पास होने के बाद हाईवे निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पांच साल तक रहेगी मियाद
लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार ने बताया कि पचास करोड़ रुपये से बनने वाले हाईवे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसकी मियाद पांच वर्ष की तय की गई है।

दो जिलों के सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ
जर्जर हाल में मेरठ-बड़ौत हाईवे से आवागमन करने वाले मेरठ व बागपत जनपद के सैकड़ों गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका निर्माण होने से दो जनपदों के सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें