फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: देशभर में बागपत का नाम रोशन कर रहे युवा

Thu, 12 Jan 2023 09:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के युवा राष्ट्रीय स्तर पर बागपत का नाम रोशन कर रहे हैं। वे जहां सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, वहीं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही देश की संसद तक प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन


युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे नीतिश
- खेडक़ी के नीतीश भारद्वाज का फिट इंडिया अभियान से युवाओं को जोड़ने व सामाजिक कार्यों में अग्रिम रहने के लिए युवा उत्सव कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। वह कर्नाटक के हुबली व धारवाड़ में 12 से 16 जनवरी तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सामाजिक बदलाव में भागीदारी निभा रहे अमन
- ट्योढी गांव के अमन कुमार नेहरू युवा केंद्र बागपत की उड़ान युवा मंडल ट्योढी के अध्यक्ष है। वह सामाजिक बदलाव में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। वह हंड्रेड के यूथ एंबेसडर के रूप में शिक्षा नवाचार और युवा सशक्तिकरण के लिए भी कार्य कर रहे है। उनके यूथ क्लब के इनोवेशन कॉन्टेस्ट 360 को इंटरनेट पर 6.7 मिलियन से अधिक लोग देख चुके है। उन्होंने कांवड़ यात्रा में एप के माध्यम ये तीन लाख से ज्यादा लोगों की सहायता की थी।
विज्ञापन

-
महिलाओं के लिए प्ररेणा बनी सुषमा
-नैथला गांव की सुषमा त्यागी संसद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। समाज सुधार के क्षेत्र में कार्य करने पर उन्हें वूमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवार्ड से नवाजा जा चुका है। उन्होंने नेहरु युवा केंद्र की ओर से चलाए गए कार्यक्रमों में युवाओं की सहभागिता कराकर मिसाल कायम की। सुषमा महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुकी युवतियों को सफलता का मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरणा देती हैं।
-
बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे इनाम
निवाड़ा के इनाम उल हसन सामाजिक एवं विकास कार्यों के लिए संसद में बागपत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनाम उल हसन नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक के रूप में सामाजिक व विकास के कार्यों के अलावा बच्चों को निशुल्क शिक्षा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें