फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कब्रिस्तान व वक्फ बोर्ड की जमीन बेचने पर मुतवल्ली समेत 29 पर मुकदमा

Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर के केतीपुरा में कब्रिस्तान एवं वक्फ बोर्ड की जमीन को फर्जी तरीके से प्लॉट काटकर बेचने के मामले में मुतवल्ली और प्रॉपर्टी डीलरों समेत 29 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में केतीपुरा में खसरा संख्या 2879 व 2910 कब्रिस्तान व वक्फ की करीब साढ़े चार हेक्टेयर भूमि है। इस पर कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर प्लॉट काटकर बेच दिए। उनके अनुसार जांच में सामने आया है कि शेख बाहुद्दीन समिति कब्रिस्तान की देखरेख के लिए बनाई गई थी। इसमें शामिल मुतवल्ली हाफिज यामीन समेत अन्य सदस्य भी धोखाधड़ी में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 29 के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
मुतवल्ली हाफिज यामीन पुत्र वहीद, इसलाम पुत्र उस्मान, शाहिदा, जिसान, हाजी उस्मान, रूकसाना पत्नी अनीस, बिलाल पुत्र उस्मान, गुलिस्ता पत्नी नईम, इमरान पुत्र हाजी उस्मान, नसरीन पत्नी खलील, सलीम पुत्र नासिर, ताहिरा पत्नी मतलूब, अलताब पुत्र शमजाद, नसीमा पत्नी मोनू, चांद पुत्र बाबू खां, नईमा पत्नी अजीज, नवाब पुत्र मिद्दा, शाईस्ता पुत्री सरफराज, फईम पुत्र यामीन, दानिश पुत्र इकबाल, रईस पुत्र हमीद, मूना पत्नी इंतजार, फुरकान पुत्र उस्मान, मोमीना पत्नी मोमीन, हाफिज इरफान पुत्र अब्दुल रसीद, इस्लाम पुत्र सलीम, हबीबुर्ररहमान पुत्र रहमान, इंतजार पुत्र नानक, शकील पुत्र अकबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें