बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली/दोघट। जिले में रविवार को संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई और प्रसाद वितरित किया गया।
संत रविदास की जयंत पर शहर के कोर्ट रोड पर सत्संग का आयोजन किया। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर फौजदार भारद्वाज, अंशुधर भारद्वाज, राकेश आदि मौजूद रहे। उधर अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में संत शिरोमणि गुरु रविदास युवक मंडल की तरफ से शोभा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ भाकियू युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने किया। जिसमें विभिन्न प्रकार की मनमोहक झाकियां, बैंडबाजे, कीर्तन मंडली शामिल रही।
शोभायात्रा रविदास भवन से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस रविदास भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई। मौके पर वैभव उर्फ नोनू, सभासद हरपाल, ललित मोहन मौजूद रहे। इसके अलावा नंगला कनवाड़ा गांव में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें राधा कृष्ण, डॉ. भीमराव अंबेडकर, व संत रविदास की झांकियां शामिल रहीं। जो गांव के मुख्य मार्ग से निकाली गई।
उधर बामनौली गांव में शोभायात्रा हरिजन चौपाल से शुरू विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस मौके पर शौकेंद्र, देवेन्द्र, यशपाल सिंह, रविकरण, हरपाल सिंह, सुनील कुमार, रामकुमार, हरवीर सिंह, महिपाल सिंह, नंदू मौजूद रहे।
छपरौली कस्बे में संत गुरु रविदास मंदिर में जयंती मनाई गई और शोभायात्रा निकाली गई। संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर अनुयायियों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मौके पर रामलाल रावत,रामकुमार, टिंकू, नितिन, कल्लू, सेवा रावत, बिट्टू, सोहनपाल, जितेंद्र मौजूद रहे।