राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर पहुंचा सरसों का बीज
बागपत। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि रबी की फसल की बुआई के लिए जिले में सरसों की प्रजाति पीपीएस-1 पहली बार प्राप्त हुई है। सभी विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्रों पर सरसों का बीज उपलब्ध है। किसान अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र से बीज खरीद सकते है। बीज खरीदने के लिए किसानों को कृषक पंजीकरण संख्या अथवा फरद साथ लेकर जाना होगा।